मणिपुर के नोंगपोक काकचिंग गाँव में एक छोटी लड़की जंगल से लकड़ियाँ लाती थी। कहते हैं कि जो गट्ठर उसका बड़ा भाई नहीं उठा पाता था, वो उसे सिर पर रखकर घर ले आती थी। उस लड़की का नाम था साइखोम मीराबाई चानू।

अध्याय 1एक लंबा सफ़र, रोज़
ट्रेनिंग के लिए इम्फाल जाना पड़ता था, गाँव से काफ़ी दूर। मीराबाई ट्रकों में lift लेकर academy पहुँचतीं। बाद में जब वो Olympic medal लेकर लौटीं, तो उन्होंने उन ट्रक ड्राइवरों को ढूँढकर सम्मानित किया जिन्होंने उन्हें सालों मुफ़्त में पहुँचाया था।
अध्याय 2Rio 2016: शून्य
Rio Olympics में मीराबाई से बड़ी उम्मीदें थीं। पर clean & jerk की तीनों कोशिशें नाकाम रहीं, और उनके नाम के आगे लिखा गया “Did Not Finish”. लोग कहने लगे कि बड़े मंच पर दबाव झेल नहीं पाईं। वो रातों तक रोईं।

नाम के आगे लिखा गया: Did Not Finish.
अध्याय 3जवाब मैदान पर
एक साल बाद, 2017 में मीराबाई विश्व चैंपियन बनीं। फिर 2018 Commonwealth Games में गोल्ड। और फिर आया Tokyo.
24 जुलाई 2021, Tokyo Olympics का पहला दिन। 49 kg वर्ग में मीराबाई ने कुल 202 kg उठाकर silver जीता और Games के पहले ही दिन भारत का medal खाता खोल दिया। weightlifting में ये भारत का दूसरा Olympic medal था, 2000 में कर्णम मल्लेश्वरी के bronze के बाद।


जो लड़की Rio में “Did Not Finish” थी, उसने Tokyo में साबित किया कि कहानी तब ख़त्म नहीं होती जब आप गिरते हैं। कहानी तब ख़त्म होती है जब आप उठना छोड़ देते हैं।
ऐसी और कहानियों के लिए… Follow करो मैदान कथा