हरियाणा के पानीपत ज़िले का खंडरा गाँव। एक गोल-मटोल लड़का, कुर्ता-पायजामा पहने, जिसे गाँव वाले प्यार और मज़ाक में “सरपंच” कहकर बुलाते थे। 13 साल की उम्र में उसका वज़न इतना था कि घरवाले परेशान थे।

अध्याय 1वज़न घटाने गया, भाला मिल गया
चाचा उसे पानीपत के शिवाजी stadium ले गए ताकि वो दौड़कर वज़न कम करे। वहाँ उसने कुछ सीनियर खिलाड़ियों को भाला फेंकते देखा। एक दिन उसने भी कोशिश की, और भाला काफ़ी दूर जाकर गिरा।

वहीं से शुरुआत हुई। धीरे-धीरे वज़न घटा, थ्रो बढ़ता गया। 2016 में नीरज ने U-20 World Championship में 86.48 मीटर फेंककर junior world record बनाया।
वज़न घटाने गया था… और हाथ में भाला आ गया।
अध्याय 2चोट, सर्जरी, वापसी
2019 में कोहनी की चोट और सर्जरी ने उन्हें लंबे समय तक मैदान से दूर रखा। कई लोगों ने सोचा कि Tokyo तक वापसी मुश्किल है। पर नीरज लौटे।

अध्याय 37 अगस्त 2021
Tokyo Olympics का javelin final. दूसरे ही प्रयास में नीरज ने 87.58 मीटर फेंका। भाला हवा में था और नीरज पहले ही हाथ उठाकर मुड़ चुके थे। उन्हें पता था।

नीरज चोपड़ा athletics में Olympic गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत Olympic गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय।

जिस लड़के को कभी उसके वज़न पर चिढ़ाया जाता था, आज गाँव-गाँव में बच्चे उसकी तरह भाला फेंकने का सपना देखते हैं। “सरपंच” अब सच में पूरे देश का सरपंच बन चुका था।
ऐसी और कहानियों के लिए… Follow करो मैदान कथा